{"_id":"6941abb1588657de6d085994","slug":"the-football-league-starts-today-with-top-players-set-to-clash-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148364-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटबॉल लीग आज से, टकराएंगे धुरंधर खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटबॉल लीग आज से, टकराएंगे धुरंधर खिलाड़ी
Wed, 17 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में की जा रही फुटबॉल लीग तैयारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आठ जिलों की करवाई जा रही जोनल फुटबॉल लीग में जीत का सहरा पहनाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। चूंकि लीग में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ी धुरंधर हैं। अंडर-20 आयुवर्ग की करवाई जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसे में बुधवार से शुरू होने वाली इस पांच दिवसीय लीग के दौरान रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। इस दौरान जीत के लिए सभी टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी।
प्रतियोगिता में जिले से दो टीमें भाग ले रही हैं। इन दोनों टीमों को ए व बी पूल में रखा गया है। यह दोनों ही जिले की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं। वहीं, हिसार व जींद की टीमें भी बेहतरीन हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर कई मैच जीत चुकी हैं। इनका जीत का अनुपात 70:30 का है। इसी तरह करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल की टीमों के खिलाड़ी भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का दंभ भरवा चुके हैं।
वहीं, प्रतियोगिता अंडर-20 है तो इसमें भाग लेने वाले सभी युवा हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ी जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। फुटबॉल में अंडर-20 व अंडर-21 आयु वर्ग टीमों के मैच ज्यादा रोमांचकारी होते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला फुटबॉल संघ की ओर से प्रतियोगिता करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
संघ जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, महासचिव नरेंद्र चुघ, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, आयोजन समिति सचिव पंकज चुघ ने तेजली खेल परिसर में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। इसमें भाग लेने आने वाली दूसरी टीमों के खिलाड़ियों को तेजली खेल परिसर के हॉस्टल में प्रवास करवाया जा रहा है।
वहां पर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके सभी बंदोबस्त किए गए हैं। सर्दी से बचाव के सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शाम तक दो टीमें पहुंच चुकी हैं और अन्य अल-सुबह पहुंच जाएंगी। यह प्रतियोगिता जिले में फुटबॉल के भविष्य का नया अध्याय जोड़ेगी। युवाओं में फुटबॉल के प्रति रूझान पैदा करने और आकर्षित करने के लिए यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है।