{"_id":"668c87131e3ca082ba013456","slug":"the-first-phase-of-graduation-admission-ends-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121643-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले का पहला चरण आज खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले का पहला चरण आज खत्म
Tue, 09 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्नातक में दाखिला लेने के प्रथम चरण का सोमवार को चौथा दिन रहा। इस दौरान सभी सरकारी व निजी कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। वहीं पहले चरण का मंगलवार को अंतिम दिन है। जिसके चलते एक दिन पहले काॅलेज में दाखिला करवाने की विद्यार्थियों में होड़ दिखाई दी।
पहले चरण की प्रक्रिया के दो दिन बिना दाखिला के कट गए हैं। विभाग के शेड्यूल के अनुसार पहला चरण पांच से नौ जुलाई तक चलना है। पांच जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी कर दाखिले दिए जाने थे। परंतु इस दौरान लिस्ट देर शाम को लिस्ट जारी हुई। लिस्ट जारी होने तक काॅलेज बंद हो चुके थे, ऐसे में पांच जुलाई को विद्यार्थियों के दाखिले नहीं हो पाए। वहीं शनिवार को प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा।
दूसरे दिन कॉलेजों में विद्यार्थी पहुंचे और अपनी सीट पर दाखिला लिया। प्रक्रिया का रविवार को तीसरा दिन रहा है। रविवार को कॉलेज बंद रहे, जिसके चलते इस दिन भी दाखिले नहीं हुए। ऐसे पहली प्रक्रिया के दो दिन यू हीं बित गए। दो दिन में मात्र 40 फीसदी आवेदकों के दाखिले हो पाए हैं। अब पहली चरण की प्रक्रिया का अंतिम दिन शेष है। एक दिन में 60 फीसदी विद्यार्थियों को दाखिला देना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
ऐसे में पहली मेरिट लिस्ट में सीट पाने वाले काफी विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह जाएंगे। दूसरी तरफ प्रक्रिया के चौथे दिन तमाम कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। पूरा दिन दाखिला समिति के सदस्य व्यस्त दिखाई दिए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने कॉलेज न जाकर निजी स्तर पर भी दाखिला फीस जमा कर दी। जिसके चलते साइबर कैप, कंप्यूटर एवं सीएससी सेंटर पर आवेदक विद्यार्थी नजर आए।
दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच कर ऑनलाइन प्रक्रिया की जा रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान इंटरनेट ने काफी परेशान किया। दाखिला लेने आए आयुष, निखिल, निशांत, शोहित, प्रिया, कनिका ने बताया कि इंटरनेट स्लो होने के कारण प्रक्रिया में समय लगा। पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने व ओटीपी जनरेट करने में समय लगया। इससे विद्यार्थियों सहित दाखिला समिति सदस्यों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विभाग के शेड्यूल के अनुसार दाखिला प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को चौथे दिन काफी विद्यार्थियों के दाखिले किए गए हैं। अभी मंगलवार का दिन शेष है। जबकि कॉलेज व निजी स्तर पर पहली लिस्ट के 70 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। शेष मंगलवार को दाखिला करवा लेंगे। कॉलेज के अलावा विद्यार्थी अपने स्तर पर भी फीस जमा करवा रहे हैं। -संजीव कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य, छछरौली काॅलेज।