फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The first meeting of the House is after two days, the city needs development

Yamuna Nagar News: सदन की पहली बैठक दो दिन बाद, शहर को विकास की दरकार

Sat, 19 Apr 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The first meeting of the House is after two days, the city needs development
यमुनानगर। नगर निगम सदन की पहली साधारण बैठक तीन दिन बाद यानी 22 अप्रैल को होगी। हालांकि पहले यह बैठक दो अप्रैल को प्रस्तावित कर दी गई थी, पर बैठक के दिन उसे स्थगित कर दिया गया था। इसके लिए पीएम रैली की वजह बताई गई, किंतु अब सदन बैठक की तारीख तय हो गई है।
विज्ञापन

ग्रे-पेलिकन के सभागार में होने वाली बैठक का एजेंडा पहले ही तैयार है, जिसमें विकास कार्यों से लेकर शहर की कई बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रस्ताव हैं। बैठक से बड़ी सौगात के रूप में हर वार्ड के लिए 25 लाख रुपये के काम मंजूर हो सकते हैं, जिसका प्रस्ताव बैठक में शामिल है। जानकारी के अनुसार पिछले सदन का कार्यकाल छह जनवरी 2024 को खत्म हो गया था। तब से बिना सदन के निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की देखरेख में शहर में विकास व अन्य कार्य किए जा रहे थे।
विज्ञापन

दो मार्च को नगर निगम के चुनाव हुए थे। इसके बाद 12 मार्च को निगम चुनावों के परिणाम आए थे। सुमन बहमनी मेयर चुनी गईंं। 26 मार्च को शपथ लेने के साथ ही निगम को नया सदन मिल गया था। अब नए सदन की पहली बैठक मंगलवार को ग्रे पेलिकन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मुद्दे आएंगे बैठक में ः सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय की मरम्मत कराने, तीनों निगम कार्यालयों में पेयजल व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त कराने, निर्माणाधीन विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराने, मुख्य बाजारों में शौचालयों की मरम्मत और जहां शौचालय नहीं हैं वहां इनके निर्माण कराने और हर वार्ड में सार्वजनिक स्थान पर लाइब्रेरी बनाने के मुद्दे बैठक में आएंगे।
सभी पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डों में 25-25 लाख के विकास कार्य की सूची देने, वार्डों में निर्माणाधीन व टेंडर प्रक्रिया वाले कार्यों की वार्ड वाइज सूचना देने, शहर की जल निकासी व्यवस्था के लिए मुख्य नालों की सफाई मानसून से पहले कराने, वैध क्षेत्रों में सीवरेज लाइन डालने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे भी हैं।
इसके अलावा सड़कों पर बढ़ते लावारिस पशुओं का समाधान करने, लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या रोकने के लिए उनकी नसबंदी करने, सभी वार्डों को स्ट्रीट लाइट से जगमग करने व खराब लाइटों को ठीक कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने, जगाधरी में भी डेकोरेटिव लाइट लगाने के मुद्दे आएंगे।

पार्कों में सुंदरीकरण व झूले लगाने, समाधान शिविर वार्ड वाइज लगाने, पार्षदों के घर की गलियों में उनके नाम के बोर्ड लगाने व निगम कार्यालयों में पार्षदों के बैठने की व्यवस्था करने, प्रॉपर्टी आईडी में लग रहे ऑब्जेक्शन को एसओपी के मुताबिक की रिवर्ट करने के मुद्दे भी बैठक का हिस्सा बन सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed