फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The first case of malaria was found in Panjto village

Yamuna Nagar News: पंजेटो गांव में मिला मलेरिया का पहला केस

Fri, 19 Jul 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
The first case of malaria was found in Panjto village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश का पानी गड्ढों व खाली प्लाटों में भरने से इनमें मच्छर का लारवा तेजी से पनपने लगा है। दो दिन में ही करीब 150 घरों में डेंगू मच्छर का लारवा मिल चुका है। इतना ही नहीं पंजेटो गांव में 13 वर्षीय किशाेर मलेरिया की चपेट में आया है। इससे पहले जिले में डेंगू के तीन व चिकनगुनिया के दो केस मिल चुके हैं।
माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक डेंगू व चिकनगुनिया के केस में और वृद्धि होने लगेगी। क्योंकि तब तक लारवा से निकला मच्छर खुद भी लोगों को काटने के लिए सक्षम हो जाएगा। 13 वर्षीय किशोर का की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालने पर पता चला है कि वह पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सीतापुर गांव में गया था। वहां पर किशोर के परिजन रहते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मान कर चल रहे हैं कि किशाेर को मलेरिया का मच्छर सीतापुर में ही काटा हो गया। इसके बाद वह यमुनानगर में आ गया। क्योंकि उसका उपचार यहां पर चल रहा है, इसलिए यह केस भी जिले का ही माना जाएगा। मलेरिया का केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने किशोर के परिजनों व आसपास के लोगों के रक्त के नमूने लिए हैं। वहीं इस बारे में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 50826 लोगों के रक्त के नमूने मलेरिया की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ले चुका है। डेंगू की जांच के लिए 3999 सैंपल लिए जा चुके हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के घरों में डेंगू के लारवा की जांच के लिए जिला मलेरिया विभाग ने 40 ब्रीडिंग चेकर रखे हुए हैं। यह चेकर हर घर में जाकर पानी की टंकी, खाली बर्तनों, टायर व गमलों में भरे पानी में लारवा की जांच करते हैं। एक दिन पहले ही 68 घरों में मच्छरों का लारवा मिला था। लारवा मिलने पर सभी लोगों को नोटिस दिए गए। अब तक 1810 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है।

बारिश के बाद सतर्क रहने की जरूरत : डॉ. सुशीला
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि बारिश के बाद काफी अलर्ट रहने की जरूरत होती है। जलभराव सेमच्छर का लारवा पनपने लगता है। मलेरिया का एक केस पंजेटो गांव में मिला है। हालांकि उसकी ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है। लारवा की जांच के लिए ब्रीडिंग चेकर कर रहे हैं।
नौ साल में डेंगू व मलेरिया के केस

साल डेंगू मलेरिया
2016 65 508
2017 70 266
2018 42 97
2019 51 21
2020 36 03
2021 241 04
2022 932 01
2023 735 01
2024 03 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed