{"_id":"699cad7f57a825e322077410","slug":"the-fire-in-the-warehouse-was-extinguished-in-20-minutes-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-151856-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोदाम में लगी आग 20 मिनट में बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोदाम में लगी आग 20 मिनट में बुझाई
Tue, 24 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 में खिड़की की जाली तोड़कर आग बुझाते दमकल कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर-17 स्थित शनि मंदिर के समीप सोमवार को एक गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने के सा डायल-112 पर सूचना दी।
दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। हादसे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से गोदाम में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वर्ष 2021 से यहां सूर्या एसोसिएट्स नाम से गोदाम संचालित किया जा रहा है, जहां से फेस विनियर की सप्लाई की जाती है। फेस विनियर का उपयोग प्लाईवुड उद्योग में किया जाता है। बताया जा रहा है कि विश्व बजाज ने वर्ष 2021 में अपने बेटे विराट के लिए यह कारोबार शुरू किया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
दमकल विभाग के कर्मचारी ललित कालड़ा ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली की तारों की समय-समय पर जांच कराएं और सूखे पत्तों व अन्य ज्वलनशील पदार्थों को आग से दूर रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।