Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The festival of Govardhan Puja and Annakut is today; Bhai Dooj will be celebrated tomorrow

Yamuna Nagar News: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व आज, भैया दूज कल मनाई जाएगी

Tue, 10 Nov 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The festival of Govardhan Puja and Annakut is today; Bhai Dooj will be celebrated tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिवाली उत्सव के बाद भाई-बहन के स्नेह को समर्पित भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार भैया दूज दिवाली के दूसरे नहीं तीसरे दिन मनाया जा रहा है। इस बार अमावस दो दिन रही। ऐसे में गोवर्धन पूजा, भगवान विश्वकर्मा पूजा, अन्नकूट का पर्व मंगलवार को भी मनाया जाएगा। वहीं भैया दूज बुधवार को मनाया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आता है। उदया तिथि के अनुसार बुधवार को भैया दूज मनाया जाएगा। पंडित ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि इस दिन बहनें भाई का तिलक करके उसकी लंबी आयु, निरोगी जीवन, यश व कीर्ति की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि विधिपूर्वक पूजा करने से भाई को यमराज के भय से सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन

पंडित रमन शर्मा ने बताया कि भैया दूज के दिन बहनें पूजा की थाली सजाती हैं और भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी बहन को उपहार देकर उसके प्रति अपना प्रेम जताते हैं। यह परंपरा सिर्फ उपहारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी निभाने का भाव भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित ललित शर्मा ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार भैया दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया और माथे पर तिलक लगाकर उनके सुखद जीवन की कामना की। बहन के स्नेह और सत्कार से प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर उससे तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। इसी मान्यता के चलते भैया दूज पर बहन के हाथों तिलक करवाने की परंपरा निभाई जाती है।

भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि इस वर्ष भैया दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग में द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार पर्व 11 नवंबर को पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाएं। इस दौरान राहुकाल दोपहर 12 बजकर पांच मिनट से 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed