{"_id":"693c63111c7bc806f7039906","slug":"the-female-village-head-was-attacked-during-a-meeting-and-at-the-police-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-148119-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला सरपंच पर बैठक और थाने में किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला सरपंच पर बैठक और थाने में किया हमला
Sat, 13 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव ऊंचा चांदना में आयोजित महिला समूह की बैठक में दो लोगों व चार महिलाओं ने दौलतपुर गांव की सरपंच पिंकी के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने महिला समूह के के पैसे के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। सरपंच का आरोप है कि थाने में शिकायत देने पर वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। सरपंच की शिकायत पर थाना छप्पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दौलतपुर की सरपंच पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वीरवार को गांव ऊंचा चांदना में महिला समूह की बैठक चल रही थी। इसमें प्रवीन सैनी, हरजीत कौर, रोमा, सुष्मा, सुमन व ममतेश भी आए हुए थे। तभी वहां पर बिना बुलाए देवेंद्र राणा भी आ गया। वह ग्रुप की महिलाओं पर समूह के रुपयों का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाने लगा। जब उसने आरोप को गलत बताया तो आरोपी उग्र हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा।
इस दौरान गला पकड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। साथ ही जातिसूचक शब्द करने का भी आरोप है। सरपंच ने बताया कि उसने अपने साथ हुई घटना की शिकायत थाने गई तो वहां भी इन लोगों ने उसका गला पकड़ कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे थाना छप्पर के जांच अधिकारी जुल्फकार अली का कहना है कि सरपंच की शिकायत के आधार पर देवेंद्र राणा, गांव खेड़ा निवासी हरजीत कौर व ममतेश, गांव अमली निवासी रोमा, गांव महेश्वरी निवासी सुषमा, गांव गुंदियाना निवासी सुमन व प्रवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।