फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The female students won acclaim with their cultural performances

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लूटी वाहवाही

Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The female students won acclaim with their cultural performances
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की 1211वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञशाला में यज्ञ के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। उन्होंने कहा कि महापुरुष केवल इतिहास में नाम छोड़ने वाले नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा छोड़ने वाले होते हैं। महापुरुषों को याद करने का सही अर्थ उनके विचारों और शिक्षाओं को जीवन में उतारना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा और संगठन जरूरी है। उन्होंने अपना एक माह का वेतन संस्थान को देने की घोषणा की। संस्थान के संस्थापक पद्मश्री ओमप्रकाश गांधी ने कहा कि नागभट्ट प्रथम के बाद सम्राट मिहिर भोज अखंड भारत के शासक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतिहास में उनके योगदान को अपेक्षित स्थान नहीं मिला। महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे समाज के होते हैं। डायरेक्टर शकुंतला वर्मा ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज ने दशकों तक अखंड भारत की रक्षा की।

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का विशेष स्थान है। महिलाओं का सम्मान घर से शुरू होना चाहिए। कार्यक्रम में ठाकुर सिंह, ओमकार देवधर, रतन सिंह, राकेश पोसवाल, नरेंद्र सिंह, बिरम सिंह, पवन बटार, प्रवीण बटार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed