फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The female students were made aware of safety issues

Yamuna Nagar News: छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sun, 18 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The female students were made aware of safety issues
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व सेफ टीम की एएसआई। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं विशेष रूप से लड़कियों को जागरुक किया जा रहा है। सेफ सिटी टीम शिक्षण संस्थानों में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। महिला पुलिस की टीमें महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के बारे में बताया जा रहा है।
बच्चों को समझाया जाता है कि बच्चे हर छोटी बड़ी बातें अपने माता-पिता से हर रोज सांझा करें ताकि कोई अनहोनी न हो। शनिवार को सेफ सिटी की टीम ने डीएवी कॉलेज में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकारी दी। टीम ने लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया। सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम रानी ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप लांच की गई है। दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी। इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही टीम ने बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा शक्ति व डायल-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed