{"_id":"60bfcde38ebc3e396a2bbb7d","slug":"the-family-went-for-treatment-it-was-stolen-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl725435100","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए गया था परिवार, हो गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए गया था परिवार, हो गई चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने जगाधरी की लक्ष्मी नारायण कॉलोनी में घर व सरस्वती कालोनी में दुकान से लाखों रुपये का सामान व बाइक चोरी कर ली। लक्ष्मी नारायण कॉलोनी में घर में चोरी के समय परिवार महिला व बच्चे के इलाज के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
लक्ष्मी नारायण कालोनी निवासी बंसी लाल ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली का काम करता है। तीन जून को वह पत्नी व दोहते को लेकर उसका इलाज करवाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण दोहते को पीजीआई में भर्ती करना पड़ा। तब से वह सभी चंडीगढ़ में ही थे। सोमवार को वह घर पर लौटे। मेन गेट का ताला खोल कर वह अंदर गए तो कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। वहां से उसकी पत्नी के एक जोड़ी सोने के टाप्स, एक जोड़ी बालियां, सोने के चार कोके, सात जोड़ी पाजेब, चांदी के चार सिक्के, 3500 रुपये गायब मिले। चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
सरस्वती कॉलोनी निवासी दीपक मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने मकान की पिछली तरफ चार सौ वर्ग गज का प्लाट लिया हुआ है। जिसमें उसने कंफेशनरी की दुकान की हुई है। रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह उठकर देखा तो दुकान का पिछले गेट का ताला टूटा हुआ था। प्लाट के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से करीब 26 सौ रुपये व दुकान में रखा एक मोबाइल चोरी था। इसके अलावा वहां से बाइक भी चोरी थी जो उसके पिता के नाम रजिस्टर्ड थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।