फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The fake examinee also gave the exam in Yamuna Nagar instead of the other

Yamuna Nagar News: प्लाट बेचने के नाम पर छह लोगों ने ठगे पांच लाख रुपये

Tue, 23 May 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
The fake examinee also gave the exam in Yamuna Nagar instead of the other

विज्ञापन
यमुनानगर। प्लाट बेचने के नाम पर छह लोगों ने मिलकर बेगमपुर निवासी अंकुर से पांच लाख रुपये हड़प लिए। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के पास चुहड़पुर में दो प्लॉट बेचने का आरोपियों ने 15 लाख 20 हजार में सौदा तय किया था, लेकिन आरोपियों ने पांच लाख रुपये लेकर बयाना बनाने से भी मना कर दिया। पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बेगमपुर निवासी अंकुर ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बताया कि मई 2021 में चुहड़पुर निवासी जय कुमार उसे मिला। उसने बताया कि वह गुलाब नगर निवासी अश्वनी पंवार व भूपाल सिंह चुहड़पुर में कॉलोनी काट रहे है। उसने चुहड़पुर निवासी प्रदीप कुमार व उसकी मां सुमित्रा देवी की जमीन का सौदा करवाया है। अगर उसने प्लाट खरीदना है तो वह अश्विनी पंवार व भूपाल सिंह से मिलकर प्लाट का सौदा करवा देगा। इसके बाद आरोपी भूपाल सिंह व अश्विनी पवार से मिला। जिन्होंने जगाधरी पौंटा साहिब रोड पर चुहड़पुर के पास 24 कनाल आठ मरले जमीन दिखाई। इस दौरान दो दुकानों के प्लाट खरीदने का 13 लाख 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपियों ने बयाने के तौर पर उससे डेढ़ लाख रुपये लिए। इसके बाद आरोपी चुहड़पुर निवासी प्रदीप कुमार, सुमित्रा देवी, गुलाब नगर निवासी भूपाल सिंह, अश्वनी पंवार, इस्माइलपुर निवासी ललित कुमार, चुहड़पुर निवासी जय कुमार ने मिलकर बयाना बनाने के लिए उससे लगभग पांच लाख रुपये ले लिए, लेकिन प्लाट का बयाना नहीं बनवाया। जब उसने आरोपियों से प्लाटों का बयाना बनाने की बात कही तो आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। अब आरोपियों ने बयाना बनाने से बिल्कुल मना कर दिया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed