{"_id":"67310d29c1492abf310e4a16","slug":"the-faces-of-the-winners-lit-up-after-receiving-the-prize-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128196-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुरस्कार पाकर खिले विजेता प्रतिभागियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुरस्कार पाकर खिले विजेता प्रतिभागियों के चेहरे
Mon, 11 Nov 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की तरफ से रविवार को वर्कशाप रोड स्थित निजी पैलेस में विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह 10वें अंतरराष्ट्रीय मानवता ओलंपियाड के विजेताओं और आध्यात्मिक वाक्पटुता (राष्ट्रीय खुली वाक्पटुता प्रतियोगिता) के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। विधायक ने इस दौरान ओलंपियाड परीक्षाओं को आयोजित करने में भूमिका निभाने वाले विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, स्कूल निदेशकों व विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। ट्रस्टी एसके सचदेवा ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से सितंबर माह में स्कूलों में मानवता ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके टॉपर विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।
आध्यात्मिक वाक्पटुता प्रतियोगिताएं सभी स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में होती हैं। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसे आध्यात्मिकता से जोड़ा गया है। इस समारोह में कुल 100 छात्रों को मेडल प्रदान किए गए। 33 स्कूलों के प्राचार्यों व 33 स्कूल समन्वयकों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विधायक अरोड़ा ने कहा कि सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने इस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज को नैतिक मूल्यों से परिचित कराने और आत्मा-परमात्मा, जीव, जगत व जीवन की सच्चाई से अवगत कराने का बीड़ा उठाया है। इसका उद्देश्य आत्मिक ज्ञान के प्रसार द्वारा समाज में विषय-विकारों के कारण चल रहे विषमता के तांडव का अंत करना है। इसके स्थान पर समता, संतोष, धैर्य, सच्चाई, धर्म, निष्कामता, परोपकारिता, त्याग, प्रेम, और दया जैसी सद्भावनाओं का उदय करना है।
उन्होंने सभी प्राचार्यों से यह आग्रह किया गया कि वे अपने छात्रों को आगामी आध्यात्मिक गूंज (कविता सुमन) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे युवाओं में एकता और आध्यात्मिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिले। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की यह पहल मानवता, समदृष्टि व एकता के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आध्यात्मिक क्रांति को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। संचालन प्रीति सिंधवानी ने किया। इस मौके पर डॉ. तनेजा, नरेश दुआ, सुधीर सिंधवानी, पवन बांगा समेत अन्य मौजूद रहे।