{"_id":"628012090f97536d405126f8","slug":"the-faces-of-the-girls-blossomed-after-getting-the-degrees-yamuna-nagar-news-knl1082140182","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाधियां पाकर खिले छात्राओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाधियां पाकर खिले छात्राओं के चेहरे
विज्ञापन
The faces of the girls blossomed after getting the degrees
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें डीएवी मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के उपप्रधान एचआर कंधार मुख्यातिथि रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतरपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में कला, वाणिज्य व विज्ञान से 1346 स्नातक व 343 स्नातकोत्तर की छात्राओं को डिग्रियां मिलीं।
समारोह को सफल बनाने में कन्वीनर संगीता गोयल व डॉ. सुनीता कौशिक ने योगदान दिया। डीएवी मैनेजिंग कमेटी के उपप्रधान एचआर कंधार ने कहा कि यह छात्राओं का स्वर्णिम समय है। जहां आधुनिक तकनीकी युग में शिक्षा प्राप्त करने के साथ हर प्रकार का ज्ञान अर्जित कर रही हैं। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में धारण कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से विवेकानंद व महात्मा गांधी के आदर्शों को ग्रहण करने का आह्वान किया। बताया कि सभी विश्व प्रसिद्ध हस्तियां संघर्षमय जीवन पार कर ही सफलता के शिखर पर पहुंची हैं।
प्राचार्य डॉ. आभा खेतरपाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 64 साल पहले डीएवी कॉलेज के रूप में जो पौधा रोपित किया गया था, जो अब वट वृक्ष बन चुका है। इसमें छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को अपनी शिक्षा व डिग्री के सदुपयोग की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
इन डिग्रियों से किया सम्मानित
समारोह में एमएससी 90, एमकॉम की 208, एमए की 77, बीएससी ऑनर्स की 40, बीएससी की 435, बीकॉम ऑनर्स की 131, बीकॉम की 442, बीए ऑनर्स की 50, बीए की 144, बीसीए की 34, बी वॉक की 11 तथा बीए मॉस कम्युनिकेशन की 27 छात्राओं को डिग्री से नवाजा गया। मंच संचालन अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ. विनीत व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निताशा बजाज ने किया।

The faces of the girls blossomed after getting the degrees- फोटो : Yamuna Nagar