फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The examination for the post of male police constable will be held in 67 centers of the district, Yamunanagar

जिले के 67 केंद्रों में होगी पुरुष पुलिस कांस्टेबल पद की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The examination for the post of male police constable will be held in 67 centers of the district, Yamunanagar
उपायुक्त की ओर से आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 31 अक्तूबर, 1 और 2 नवंबर को पुरुष पुलिस कांस्टेबल पद के लिए जिले 67 केंद्रों पर लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकल रहित करवाने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभाकक्ष में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वाएड में शामिल अधिकारियों की बैठक ली।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि पुरुष पुलिस कांस्टेबल पद के लिए यह परीक्षा सुबह और शाम दो सत्र में होगी और प्रत्येक सत्र में 18,850 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि जगाधरी उपमंडल में 59 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। बिलासपुर उपमंडल में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उन्होंने लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अक्तूबर, 1 व 2 नवंबर 2021 को सुबह के सत्र में 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम के सत्र में 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

पहले में परीक्षार्थी सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। सायं कालीन सत्र में परीक्षार्थी दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। इस अवधि के बाद आने वाले प्रत्याशियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के तीनों दिन जिला में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लगाई जाएगी और परीक्षा अवधि के दौरान फोटोस्टेट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ड्यूटी मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्र अधीक्षकों का आपस में परिचय भी करवाया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी कड़ा, अंगूठी, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल, पेन, पेंसिल, कागज या अन्य गहना व बेल्ट आदि पहनकर नहीं आएगा। इनके अलावा भी अन्य कोई सामान साथ लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सिख परीक्षार्थियों की ओर से धार्मिक चिह्न के रूप में धारण किए जाने वाले कड़े व कृपाण को साथ लेकर जाने की अनुमति होगी।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने पुरुष पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और फ्लाइंग स्क्वाएड की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जगाधरी और बिलासपुर के एसडीएम अपने उपमंडल के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
सभी परीक्षार्थी कोरोना महामारी से बचाव के लिए नाक एवं मुंह पर सही ढंग से मास्क पहनेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सुनिश्चित करें कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अधिक भीड़ इकठ्ठी न हो और परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते रहें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने भी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार साझा किए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, नगराधीश निशा यादव, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आरडी गागट, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान, सभी परीक्षा केेंद्र अधीक्षक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed