{"_id":"610eebdf8ebc3e787a35cdab","slug":"the-driver-raped-the-teenager-for-two-days-by-taking-hostage-in-the-truck-yamuna-nagar-news-knl7923950","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में बंधक बनाकर चालक ने दो दिन तक किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में बंधक बनाकर चालक ने दो दिन तक किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर ट्रक चालक किशोरी को अगवा करके अपने साथ ले गया। आरोपी चालक ने किशोरी को दो दिन तक अपने ट्रक में बंधक बनाकर रखा। आरोपी है कि इस दौरान आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से बचकर किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 19 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 21 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी घर लौटी। उस समय वह बहुत डरी और सहमी हुई थी। उसके जोर देने पर पूछने पर उसकी बेटी ने उसे बताया कि 19 जुलाई को जम्मू कॉलोनी निवासी ट्रक चालक मनोज उसे जूस की दुकान पर मिला था। तब मनोज उससे शादी करने की बात कहकर ऑटो में बिठाकर दामला पुल से आगे ढाबा पर ले गया। जहां आरोपी मनोज का ट्रक खड़ा था। आरोपी ने उसे अपने ट्रक में बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी मनोज ने उसे अपने ट्रक में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। आरोपी ने उससे वहीं पर कई बार दुष्कर्म किया। 21 जुलाई की सुबह आरोपी उसे अपने ट्रक से उसी ढाबा पर उतारकर चला गया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी डर के चलते उसकी बेटी ने पहले उसे कुछ नहीं बताया था। बाद में बेटी से जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक मनोज के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।