फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver beat the ESI doctor when he asked to go to the canter standing in the middle of the road

बीच सड़क खड़ा कैंटर हाटने को कहा तो चालक ने ईएसआई के डॉक्टर को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The driver beat the ESI doctor when he asked to go to the canter standing in the middle of the road
ईएसआई अस्पताल के चिकित्सक ने एक कैंटर चालक पर उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस बारे उसने हुडा चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है। चिकित्सक देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान बीच सड़क खड़ा कैंटर हाटने को लेकर चालक ने चिकित्सक से मारपीट की। हुडा सेक्टर-18 निवासी डॉ. अश्विनी कश्यप ने हुडा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईएसआई अस्पताल में तैनात है। इन दिनों उसकी नाइट ड्यूटी चल रही है। देर रात करीब एक बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इस दौरान वह सेक्टर-17 के शनि मंदिर के पास पहुंचे तो आगे एक कैंटर खड़ा था। जिस कारण रास्ता बंद हो गया। इस दौरान उन्होंने चालक को कैंटर हटाने को कहा। लेकिन चालक ने उसकी बात नहीं सुनी। जब उसने दोबारा चालक को कैंटर साइड करने को कहा तो वह भड़क उठा। चालक उनसे गालि गलौच करने लगा। इस दौरान उन्होंने उसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed