{"_id":"6af3742ed2db964db500744b","slug":"the-dream-of-owning-a-home-left-a-heavy-burden-of-debt-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165901-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आशियाने का सपना पूरा करने में सिर पर चढ़ गया कर्ज का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आशियाने का सपना पूरा करने में सिर पर चढ़ गया कर्ज का बोझ
Wed, 11 Nov 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
गढ़ी बंजारा में किस्त के इंतजार में अधूरा पड़ा राजकिरण का निर्माणाधीन घर। संवाद
राजेश कुमार
यमुनानगर। गरीबों को पक्की छत देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत किसी ने कर्ज लिया तो किसी ने रिश्तेदारों के आगे हाथ फैलाया और अपना आशियाना बनाने का सपना अधूरा नहीं रहने दिया। अब वे किस्तों के इंतजार में अब वे कर्ज के बोझ तले दबे हैं। नगर निगम में 491 लाभार्थी एक साल से तीसरी किस्त के लिए चक्कर काट रहे हैं।
शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कुल 4375 लोगों ने आवेदन किया था। जांच के दौरान इनमें से 2224 आवेदन अपात्र पाए गए। इसके बाद 2151 लाभार्थियों के मकान स्वीकृत करते हुए उन्हें स्वीकृति पत्र जारी किए गए। आंकड़ों के अनुसार 2047 लाभार्थियों को दूसरी किस्त और 1660 को ही तीसरी किस्त मिल पाई है।
इससे 491 लाभार्थी अभी भी तीसरी किस्त से वंचित हैं। कई लोगों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी उनके घरों में एक से अधिक बार आकर तीसरी किस्त जारी करने के लिए फोटो खींचकर ले जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद खाते में राशि नहीं पहुंची। संवाद
विज्ञापन
केस-1
औरंगाबाद निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता के नाम पर मकान मंजूर हुआ था। पहली किस्त मिलने पर निर्माण शुरू किया। दूसरी किस्त भी देरी से मिली। तीसरी किस्त का इंतजार करते हुए रिश्तेदारों से उधार और काम की जगह से एडवांस लेकर निर्माण पूरा करवाया। इस दौरान परिवार को किराए के मकान में भी रहना पड़ा। अब एक साल से तीसरी किस्त नहीं मिली है।
केस-2
पटेल नगर निवासी आरिफ ने बताया कि उनकी मां के नाम पर मकान मंजूर हुआ था। अब तक दो किस्तें मिली हैं, जबकि तीसरी किस्त के 50 हजार रुपये एक साल से बकाया हैं। मकान पूरा करवाने के लिए एक लाख रुपये फाइनेंस पर लेने पड़े और रिश्तेदारों से भी उधार लिया। तीन बार फार्म भरने के बावजूद राशि नहीं मिली। अब तो किस्त मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी है।
केस-3
जवाहर नगर निवासी पूजा ने बताया कि उन्हें मकान की मरम्मत के लिए तीन किस्तों में डेढ़ लाख रुपये मिलने थे, लेकिन अब तक केवल एक लाख 20 हजार रुपये ही मिले हैं। तीसरी किस्त के 30 हजार रुपये एक साल से अटके हैं। मजबूरी में एक साल तक घर के सामने खाली प्लॉट में तिरपाल डालकर रहना पड़ा। बाद में रिश्तेदारों से उधार लेकर मरम्मत का काम पूरा करवाया।
केस-4
वीना नगर निवासी बबली ने बताया कि योजना के तहत मकान बनाने के लिए पहली किस्त मिलने पर काम शुरू कर दिया था, लेकिन दूसरी किस्त समय पर नहीं आई। दूसरी किस्त मिलने के बाद तीसरी के इंतजार में निर्माण कार्य फिर अटक गया। मकान टूट चुका था, इसलिए कई महीने किराए पर रहना पड़ा। रिश्तेदारों से उधार और फाइनेंस पर पैसे लेकर मकान बनवाया।
बजट नहीं मिलने से कई बार किस्त का पैसा रुक जाता है। कुछ किस्तें लोगों के काम पूरा नहीं करने या आवेदन नहीं करने से रुक जाती हैं। अधिकारियों के स्तर पर कोई किस्त नहीं रोकी गई है। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।