{"_id":"668491a8ad4682f83b0ca7e8","slug":"the-drain-wall-could-not-withstand-the-first-rain-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121360-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पहली बारिश नहीं झेल पाई नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पहली बारिश नहीं झेल पाई नाले की दीवार
Wed, 03 Jul 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। एसके रोड पर बसस्टैंड के सामने पीडब्ल्यूडी के नाले की दीवार निर्माण के बाद पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। नाले की स्लैब के नीचे से दीवार जलभराव के बाद ढह गई। ये देख लोग निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने के आरोप लग रहे हैं। यही आरोप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाते हुए रोष जताया।
आम आदमी पार्टी से रूपेश कांबोज पलाका व शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि नाले के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। इसमें अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत में सरकार को चुना लगाया गया है। क्योंकि करोड़ों रुपये की लागत से एसके रोड के साथ दोनों ओर बरसाती पानी की निकासी के लिए यह नाले बनाए गए थे। इसके निर्माण के बाद सोमवार को मानसून की पहली बारिश में ही बसस्टैंड के सामने नाले की एक ओर की दीवार ढह गई है। उनकी सरकार से मांग है कि विजिलेंस से नाले की जांच कराई जाए। नाले के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाए। इसमें यदि निर्माण सामग्री में कमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
टूटी नाले की दीवार को फिर बनाने के लिए ठेकेदार के कहा गया है। जल्द नाले की दीवार बना दी जाएगी। - ईशांत शर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी।