फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The doctor molested the woman who came to take medicine, people thrashed

दवाई लेने आई महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, लोगों ने की धुनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The doctor molested the woman who came to take medicine, people thrashed
पुराना हमीदा में एक महिला ने क्लीनिक के डॉक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद लोगों ने क्लीनिक में हंगामा करते हुए डॉक्टर को पकड़ लिया और उसकी धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार को वह दवाई लेने के लिए पुराना हमीदा में एक क्लीनिक पर आई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे दवाई में नशीली गोली दे दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी डाक्टर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी डॉक्टर ने उसे धमकी दी। इस पर हंगामा हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन किया। कुछ ही देर बाद महिला का पति कई अन्य लोगों के साथ क्लीनिक पर पहुंचा और डॉक्टर को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सतपाल का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला शांत करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सास-बहू के साथ दो भाइयों ने की छेड़छाड़
बिलासपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त को वह अपनी सास के साथ निजी काम से बिलासपुर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही प्रिंस व उसके भाई विक्की ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जबकि उसकी सास ने आरोपियों को रोका तो आरोपियों ने उसके साथ भी बदतमीजी की। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed