फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The doctor accused of rape has not been arrested even after three months, the victim pleaded with the SP

दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर की तीन माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
The doctor accused of rape has not been arrested even after three months, the victim pleaded with the SP
यमुनानगर।दवाई देने के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी डॉक्टर की केस दर्ज होने के तीन माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को महिला पंजाब से लघु सचिवालय पहुंची। यहां पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। अब वह अपने एक बेटे के साथ मोहाली की एक कॉलोनी में रहती है। अपनी बीमारी के इलाज को लेकर वे अपने भाई के साथ गांव टोडरपुर के डॉक्टर गगन कोटला के पास आई थी। तीन माह दवाई खाने से उसे आराम हो गया। फिर वह दवाई लेने नहीं गई। एक दिन आरोपी डॉक्टर गगन का फोन आया। आरोपी ने उसे दवाई चालू करने के लिए कहा। चार दिसंबर 2021 को आरोपी डॉक्टर ने दवाई देने के बहाने उसे साढौरा बस स्टैंड पर बुलाया। जब वह दवाई लेनी पहुंची तो आरोपी डॉक्टर ने दवाई क्लीनिक पर ही भूलने की बात कहकर उसे कार में बिठा लिया। फिर रास्ते में उसने अंकित नामक युवक को साथ में ले लिया। अंकित क्लीनिक के चौबारे पर डाक्टर और उसे कमरे में छोड़कर बाहर से कुंडी लगा कर चला गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर गगन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर रात को 10 बजे अंकित के माध्यम से उसे पहाड़ीपुर के पास कार में छोड़ दिया। जहां पर उसने अपने भाई को बुलाया और उसे आपबीती सुनाई। उसने इसकी शिकायत साढौरा पुलिस को दी।
विज्ञापन

पांच दिसंबर 2021 को पुलिस ने मामले में आरोपी डॉक्टर व उसके साथी अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन उसके बाद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोप है कि अब आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे है। आरोपी उसके मुंहबोले भाई की मां व बहन को उठा कर ले गए। फिर बाद में छोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर लगातार उन पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने महिला को मामले में जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed