{"_id":"66849f048fa8ece6e109c904","slug":"the-dilapidated-roads-will-not-be-repaired-in-the-rain-you-will-have-to-bear-the-shocks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-121349-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बारिश में नहीं बनेंगीं जर्जर सड़कें, झेलने पड़ेंगे झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बारिश में नहीं बनेंगीं जर्जर सड़कें, झेलने पड़ेंगे झटके
Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में खस्ताहाल सड़कों पर राहगीरों को कुछ समय और झटके झेलने पड़ेंगे। बारिश में सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य नहीं हो पाएंगे। हालांकि काफी सड़कों के लिए ई-निविदा लगाई गई या उसकी प्रक्रिया भी पूरी है। कई सड़कों के कार्य आदेश जारी हो गए हैं या धरातल पर काम शुरू भी हो चुका है। मानसून की दस्तक के साथ यह काम रुकने की आशंका है। खासकर तारकोल की सड़कों के काम बारिश के दिनों में नहीं हो पाएंगे।
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी क्षेत्र में सिटी सेंटर रोड, कैनाल रेस्ट हाउस रोड, रेलवे स्टेशन मार्केट रोड, शहीद भगत सिंह चौक से गुरुनानक खालसा कॉलेज रोड व अन्य कई सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। इनमें कई सड़कें पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। यहां सड़क के नाम पर सिर्फ बजरी बिखरी रह गई है।
मॉडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, आजादनगर, दशमेश कॉलोनी, सेक्टर-17 व जगाधरी में देवीभवन बाजार व कई कॉलोनियों और तेजली गांव में मार्गों पर चौड़े व गहरे गड्ढे हैं। यही नहीं शहीद भगत सिंह चौक, महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक पर भी गड्ढे हैं। इन हालात में वाहन चालक दिनभर बचते-बचाते निकलते हैं। जहां जहां स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां रात के अंधेरे में गड्ढों का पता ना लगने पर झटके झेलते हैं।
विज्ञापन
मानसून के दौरान गड्ढों में जलभराव से झटकों संग हादसे की आशंका है। इनमें काफी सड़कों पर निर्माण व मरम्मत के लिए ई निविदा लग चुकी है या उसकी प्रक्रिया पूरी है। कई सड़कों के लिए कार्य आदेश भी जारी हो चुके हैं। किंतु पहले आचार संहिता में यह काम रुके रहे, वहीं अब मानसून की दस्तक के साथ बारिश के बीच भी यह काम रुकने की आशंका है।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं वार्ड नौ से पार्षद प्रतिनिधि पवन बिट्टू ने कहा कि जिन सड़कों पर निर्माण व मरम्मत के लिए कार्य आदेश जारी हो चुके हैं, वहां तुरंत प्रभाव से काम लगाया जाए। क्योंकि अभी बारिश अधिक नहीं है, इसलिए अधिक से अधिक काम पूरा कराने का प्रयास होना चाहिए। जिससे मानसून की बारिश में सड़कों पर लोगों को गड्ढों के झटके न झेलने पड़ें।
वार्ड-7 से निवर्तमान पार्षद रामआसरा भारद्वाज ने कहा कि वार्ड में सेक्टर-17 है, जहां काफी वीआईपी रहते हैं। इसके बाद भी यहां काफी सड़कें टूट कर बिखर चुकी है, वहीं कई सड़कों में गड्ढों की भरमार है। जिन पर सेक्टर के लोग व बाहर से आने वाले लोग आते-जाते झटके झेलते हैं। बारिश होने पर जलभराव के बीच गड्ढे हादसे की वजह बन सकते हैं।
वार्ड-8 से निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि वार्ड में मॉडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी व अन्य कई क्षेत्रों में सड़कों पर गड्ढे हैं। जहां सड़कों के सुधार के लिए दो से ढाई माह इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि मानसून की बारिश में यह काम नहीं हो पाएंगे। इसके लिए निगम अफसर जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्होंने समय रहते यह काम नहीं कराएं।
नियमानुसार ई-निविदा प्रक्रिया के जरिए सड़कों के काम होते हैं, जो प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। इस संबंध में इंजीनियरिंग ब्रांच के अफसरों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।