फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dilapidated building at Committee Chowk poses a threat to life and property.

Yamuna Nagar News: कमेटी चौक पर जर्जर भवन जान-माल के लिए बना खतरा

Thu, 09 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated building at Committee Chowk poses a threat to life and property.
रादौर के कमेटी चौक पर के पास खंडहर भवन। स्वयं - फोटो : samvad
रादौर। शहर के कमेटी चौक स्थित करीब 100 वर्ष पुराना जर्जा भवन खंडहर हो चुका है, जो कभी भी ढह सकता है। जर्जर भवन में जगह-जगह दरारें आ चुकी हैं। वहीं, नगर पालिका की ओर से खंडहर भवन के मालिकों को मात्र नोटिस देकर खानापूर्ति की गई है। जर्जर भवन भीड़ वाले चौक पर है। जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का गुजरना होता है।
विज्ञापन

जर्जर भवन के ढह जाने पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में नगर पालिका अधिकारी मात्र नोटिस भिजवा कर पल्ला झाड़ रहे हैं। नपा की ओर से नोटिस पर नोटिस देने के बावजूद खंडहर हो चुके भवनों के मालिकों ने खंडहर भवन को गिराने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले भी शहर की बुबका गली में एक जर्जर हो चुका भवन बरसात में ढह गया था। इस दौरान चपेट में आए दो लोग बाल-बाल बच गए थे। जर्जर भवन के ढहने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बावजूद नपा अधिकारियों ने शहर में खंडहर हो चुके भवनों के मालिकों को जर्जर भवन गिराने को लेकर नोटिस जारी किए थे। परंतु नोटिस देने के बावजूद जर्जर भवनों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस बारे में नगर पालिका के बीआई आदित्य कांबोज ने बताया कि कमेटी चौक स्थित जर्जर भवन के मालिक को दो बार नोटिस दिया जा चुका है। नगर पालिका इस बारे में जल्द सख्त कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed