फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The devotees shouted slogans and made a proclamation

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने शंखनाद कर किया जयघोष

Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The devotees shouted slogans and made a proclamation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिध्दांश्रम ट्रस्ट की ओर से मासिक महाआरती कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम रविवार को भाटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तीन बार शंखनाद व जयघोष से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय सभी ने सामूहिक रूप से साधनाक्रम पूर्ण करते हुए दिव्य महाआरती की।
समापन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि समाज में देवी देवताओं के नाम पर शराब, भांग, धतूरा इत्यादि चढ़ाया व सेवन किया जाता है वह समाज की सबसे बड़ी अज्ञानता है।शक्तिपुत्र महाराज कहते हैं, हमारे देवी देवता शुद्धता सात्विकता के प्रतीक हैं उन्हें किसी भी प्रकार का अवगुण स्पर्श नहीं कर सकता है। परंतु समाज अज्ञानतावश मादक पदार्थ चढ़ाते व सेवन करते हैं।
विज्ञापन

पुरातन काल में से मांस, मदिरा, भांग इत्यादि का सेवन किया जाता रहा है उन्हीं से समाज में यह अज्ञानता फैली है। शिव ने स्वयं विष का पानकर समाज को विषमुक्त किया है। शिव ने विष के कंठ से नीचे अपने हृदय तक नहीं पहुंचने दिया। हमें शिव भक्ति के नाम पर अपने अवगुणों को नहीं ढकना चाहिए। संगठन प्रदेशाध्यक्ष राजेंद मेहता ने बताया कि द्विदिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर 25 व 26 अप्रैल को नेपाल की राजधानी काठमांडू में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम शक्तिपुत्र महाराज साकार रूप उपस्थित रहेगें। दो दिव्य महाआरती का लाभ प्राप्त करने के लिए वहां अवश्य पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन बलबीर कुंजल ने किया। इस दौरान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, कृष्ण त्यागी, दीवान मंधार, डाॅ. नितेश चोपड़ा, राजबीर सरपंच, जोहरी लाल, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed