{"_id":"696695221980fc02bd042c47","slug":"the-deputy-commissioner-celebrated-lohri-with-the-children-at-bal-kunj-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149812-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने बालकुंज में बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने बालकुंज में बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी
Wed, 14 Jan 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
बालकुंज छछरौली के बच्चों के साथ केक काटती डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। लोहड़ी के पावन पर्व पर उपायुक्त प्रीति बालकुंज छछरौली पहुंचीं। उन्होंने बच्चों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उपायुक्त ने बच्चों को शिक्षा और मेहनत का महत्व समझाते हुए कहा कि लगन और परिश्रम के बल पर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
उपायुक्त प्रीति ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो उच्च से उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने बालकुंज से शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर पहुंचे विद्यार्थियों और आईएएस अधिकारियों के उदाहरण देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाएं, विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें, क्योंकि बेटियां पढ़-लिखकर दो घरों का भला करती हैं।
उपायुक्त ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह केवल आदत नहीं बल्कि जीवनशैली है। यदि हम अपने आसपास साफ-सफाई रखेंगे तो बीमारियों से बच सकते हैं। इसके बाद उपायुक्त प्रीति ने बालकुंज का निरीक्षण कर बच्चों के खाने-पीने, रहने, सोने और खेलने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालकुंज में रहने वाले बच्चों को सभी सरकारी सुविधाएं समय पर मिलें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। मंच का संचालन बालकुंज के पीओ दीपक कुमार मंथन ने किया।