फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The department cancelled the admission of 57 students of Nodal ITI

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई के 57 विद्यार्थियों के दाखिले विभाग ने किए रद्द

Thu, 28 Aug 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The department cancelled the admission of 57 students of Nodal ITI
नोडल आईटीआई में दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी व उप​स्थित समिति सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नोडल आईटीआई में प्रवेश लेने वाले विभिन्न ट्रेड के 50 से ज्यादा विद्यार्थियों के दाखिले बुधवार को रद्द कर दिए गए। दाखिले रद्द होने के बाद नोडल आईटीआई की रिक्त सीटें बढ़ गई। बुधवार की प्रक्रिया में रद्द की सीटों को भी शामिल किया गया। इस दौरान पोर्टल पर 145 रिक्त सीटें दिखाई गईं, जबकि मंगलवार को रिक्त सीटों की संख्या 88 थी। इन विद्यार्थियों के दाखिले विभाग के नियमानुसार रद्द किए गए हैं।
विभाग के शेड्यूल के अनुसार दाखिला लेने के बाद इन विद्यार्थियों को 18 अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट करनी थी। लेकिन विद्यार्थियों ने नियमानुसार रिपोर्ट नहीं की। जिसके बाद विभाग ने उनके दाखिले रद्द कर दिए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने प्रवेश ले चुके कुल 57 विद्यार्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों का शुरुआती चरण में ऑनलाइन दाखिला हुआ था। जिनकी कक्षाएं 18 अगस्त से लगाई जानी थीं। जिसके लिए विद्यार्थियों को अपनी अनुदेशक को शेड्यूल के अनुसार रिपोर्ट करनी थी, परंतु इन विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाने के बाद रिपोर्ट नहीं की। विभाग ने दस दिन का अतिरिक्त समय दिया और विद्यार्थियों से संपर्क भी किया। बावजूद इसके विद्यार्थियों ने इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जिसके बाद विभाग ने इनके दाखिले रद्द कर दिए। 57 विद्यार्थियों के नोडल आईटीआई में रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर 145 पहुंच गई।
विज्ञापन

बुधवार को ओपन काउंसलिंग के दूसरे चरण के चौथे दिन नोडल आईटीआई में रिक्त 145 सीटों के लिए प्रक्रिया चलाई गई। इस दौरान विभिन्न ट्रेड में 27 ने दाखिला लिया। जिसके बाद अब नोडल आईटीआई में रिक्त सीटों की संख्या 118 रह गई है। वहीं, शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने के लिए अभी तीन दिन शेष हैं। यह ओपन काउंसलिंग 30 अगस्त तक चलाई जाएगी। आईटीआई की 57 सीटें रिक्त होने से पसंद की ट्रेड न मिलने के कारण दाखिला नहीं लेने वाले विद्यार्थियों के पास अच्छा मौका है। ओपन काउंसलिंग के दूसरे चरण में अधिकांश विद्यार्थियों ने पसंद की ट्रेड न मिलने से दाखिला नहीं लिया था। वहीं दाखिला रद्द होने से पहले भर चुकी ट्रेड में भी सीटें रिक्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली होते ही भर गई रिक्त सीटें
दाखिला रद्द होने से खाली हुई 57 सीटों को बुधवार की प्रक्रिया में शामिल किया गया। दोपहर 12 बजे नई वरीयता सूची जारी की गई। जिसके बाद विद्यार्थियों को एक-एक करके बुलाया गया। इस दौरान पसंद की ट्रेड रिक्त हुई सीटों में से 27 पर झटपट दाखिले हो गए। इस दौरान अत्याधिक मांग में चल रही इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, कोपा, एडवांस सीएनसी, इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन ट्रेड पर विद्यार्थियों ने तुरंत दाखिला ले लिया।

दाखिला लेने के बाद विभाग में रिपोर्ट न करने वाले 57 विद्यार्थियों दाखिले रद्द किए गए हैं। बुधवार को 145 सीटों की प्रक्रिया करवाई गई। अकसर विद्यार्थी किसी दूसरे संस्थान व पाठ्यक्रम में नंबर पड़ने के बाद रिपोर्ट नहीं करते हैं, जिनके दाखिले रद्द कर दिए जाते हैं।
दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed