फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   the department broke the dividers cousing accident at chhachharoli M.L Verma chauk

वर्मा चौक पर हादसों का कारण बनने वाले डिवाइडर को विभाग ने तोड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
the department broke the dividers cousing accident at chhachharoli M.L Verma chauk
 छछरौली
विज्ञापन
नेशनल हाईवे एमएल वर्मा चौक पर हादसों का कारण बनने वाले डिवाइडर को विभाग ने तोड़ दिया है। इस डिवाइडर की वजह से कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जगाधरी से छछरौली पहुचने पर एमएल वर्मा चौक के पास तीव्र मोड़ है और इससे  ठीक पहले एक डिवाइडर बनाया गया था। लेकिन इसके कारण कई बार सड़क हादसे हुये और कई बार वाहन चालक वाहन समेत इसके ऊपर चढ़ जाते थे। हालांकि विभाग की ओर से नेशनल हाईवे होने के कारण इस पर दिशा सूचक संकेत और केट आई भी लगवाई थी। लेकिन बनने के कुछ दिन बाद ही वाहन चालकों ने उसे तोड़ दिया जिसके बाद कई साल बीत जाने के बाद भी टूटे डिवाइडर और दिशा सूचक संकेतों की कोई मरम्मत नही हुई। विभाग की लापरवाही के चलते वाहन चालकों की गति अधिक होने के कारण वाहन चालक इसके ऊपर चढ़ जाते और दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। विभाग की ओर से डिवाइडर को बिल्कुल ही खत्म कर सड़क को समतल कर दिया गया है। ताकि हादसे ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed