फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cyber thugs

Yamuna Nagar News: साइबर ठगों ने युवक को लगाई साढ़े दस लाख रुपये की चपत

Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The cyber thugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑनलाइन गोल्ड माइनिंग का काम कर अधिक रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने बूड़िया के विकास कांबोज से साढ़े दस लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बूड़िया निवासी विकास कांबोज ने बताया कि वह किसान है। उसके फेसबुक अकाउंट पर 19 दिसंबर को अनिशा शर्मा मुंबई के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद वह उससे फेसबुक पर चैटिंग करने लगी। बाद में उसने उससे टेलीग्राम पर बात करने के लिए लिंक भेजा। उस लिंक को खोलकर वह उससे टेलीग्राम पर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन

उसने उसे बताया कि वह गोल्ड माइनिंग का काम करती है। इससे उसकी अच्छी कमाई होती है। आरोपी ने उसे भी गोल्ड माइनिंग का काम करने का झांसा देकर अधिक रुपये कमाने का लालच दिया। वह उसके लालच में आ गया। आरोपी ने उसे एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही वह अमेरिकन गोल्ड नाम के अकाउंट से जुड़ गया। आरोपी अनिशा ने उसे उसमें रुपये जमा करने के लिए कहा। आरोपी की बातों में आकर उसने 20 फरवरी को आरटीजीएस के माध्यम से 50 हजार रुपये, 20 मार्च को तीन लाख और 11 अप्रैल को सात लाख जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 मार्च को उसने खाते से रुपये निकालने के लिए आरोपी अनिशा से बातचीत की। कुछ देर बाद उसके गोल्ड माइनिंग के अकाउंट में 10 हजार अमेरिकन डॉलर आने का ई-मेल आईडी पर संदेश आया। जब उसने उन्हें निकालने का प्रयास किया तो उसे संदेश आया कि उसे 16209.5 डॉलर देने होंगे। इस पर उसे साइबर धोखाधड़ी होने का शक हुआ। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। साइबर थाना प्रभारी रजत शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed