फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The crook said he made a big mistake after falling into the trap of the gang

Yamuna Nagar News: बदमाश बोला, गिरोह के झांसे में आकर कर दी बड़ी गलती

Sat, 14 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The crook said he made a big mistake after falling into the trap of the gang
फायरिंग के आरोपी को निशानदेही के लिए ले जाती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव स्यालबा के पास दो फरवरी की रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए खेड़ा मुहल्ला जगाधरी निवासी अरुण से शुक्रवार को पुलिस ने निशानदेही कराई। वह लंगड़ाते हुए पुलिसकर्मियों के सहारे पहुंचा। निशानदेही के दौरान अरुण ने कहा कि गैंग के झांसे में आकर उससे बड़ी गलती हो गई।
वह करीब छह महीने पहले मोनू गुर्जर गैंग के संपर्क में आया था। गैंग की ओर से उसे पैसों और रसूख का लालच दिया गया। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया कि यदि वारदात के बाद वह जेल गया तो उसे बाहर निकलवा लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव जैनपुर निवासी अरुण कुमार ने 24 जुलाई को जगाधरी के लठमार मुहल्ले में अपनी मौसी के घर में घुसकर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

इस मामले में उसे 23 दिसंबर को जमानत मिली थी। जमानत पर बाहर आने के बाद ही वह कथित तौर पर गैंग के संपर्क में सक्रिय हो गया। दो फरवरी को अरुण किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था। इसकी सूचना सीआईए-टू टीम को मिली। टीम ने उसे गोलनी के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एक गोली एसआई रोहण को लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से वह सुरक्षित बच गए। इसके बाद अरुण ने भागने का प्रयास किया और स्यालबा के पास अंडरपास से छलांग लगा दी। छलांग लगाने से उसकी टांग टूट गई। घायल अवस्था में ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ थाना छप्पर में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से उसका इलाज चल रहा था। अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे गैंग के अन्य गुर्गों और संभावित वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और गैंग नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed