{"_id":"67d9c49d23a36f290d0e74fa","slug":"the-couple-was-hit-by-a-dumper-the-wife-died-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-134731-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दंपती को डंपर ने चपेट में लिया, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दंपती को डंपर ने चपेट में लिया, पत्नी की मौत
Wed, 19 Mar 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। पंचमुखी हनुमान मंदिर से माथा टेक बाइक पर घर लौट रहे दंपती को डंपर ने जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर रामखेड़ी के अड्डे पर चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। टक्कर लगने से बाइक व डंपर में आग लग गई। राहगीरों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। डंपर चालक मौका पाकर भाग निकला।
फर्कपुर निवासी सुनीता देवी के पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। कुछ समय पहले उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद 15 दिनों से दोनों फर्कपुर में एक साथ रह रहे थे। मंगलवार दोपहर बाद दोनों पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए थे। पूजा के बाद बाइक पर सवार होकर जगाधरी रोड से अपने घर की ओर निकले। जैसे ही वह दोनों गांव रामखेड़ी के समीप अड्डे पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला का पति उछल कर दूर जा गिरा, जबकि सुनीता बाइक समेत डंपर की चपेट में आ गई। चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बाइक व डंपर में आग लग गई। अभी ट्रक का कुछ हिस्सा जला ही था कि राहगीरों ने समय रहते पानी से आग को बुझा दिया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी जगदीप ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।