फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The couple had, the thieves dated outside the house and totally...

दंपती बेटे के पास गया था दिल्ली, चोरों ने घर के ताले तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The couple had, the thieves dated outside the house and totally...
बूड़िया। गांव साबापुर में चोरों ने घर के ताले तोड़ दो तोले सोने व 250 ग्राम चांदी के गहने और दस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी के समय दंपती अपने बेटे के पास दिल्ली गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

साबापुर निवासी कर्ण सिंह ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा व बेटी दिल्ली में काम करते है। करीब 15 दिन पहले वे और उसकी पत्नी कंवर देवी अपने बेटे के पास दिल्ली गए थे। सोमवार दोपहर को जब वे वहां से वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर घर से दो तोले सोने के गहने, 250 ग्राम चांदी के जेवर व दस हजार रुपये की नकदी और कीमती कपड़े गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed