फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation will take action if the vacant plot is not verified

Yamuna Nagar News: खाली प्लॉट सत्यापित न कराने पर निगम करेगा कार्रवाई

Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The corporation will take action if the vacant plot is not verified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की संपत्तियां सत्यापित कराने का कार्य कर रहे हैं। खाली प्लाॅटों के मालिक न मिलने पर उनकी संपत्ति सत्यापन नहीं हो पा रही है। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने खाली प्लॉट मालिकों से संपत्ति को सत्यापित कराने के निर्देश दिए है। यदि खाली प्लॉट मालिक अपनी संपत्ति सत्यापित नहीं कराते तो उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर निगम आयुक्त पिलानी ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी घर-घर जाकर शहरवासियों की प्रॉपर्टी सत्यापित करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन निगम कर्मियों को अधिकतर खाली प्लॉटों के मालिकों का पता नहीं चल पाता। जिसके चलते खाली प्लॉट वाली प्रॉपर्टी सत्यापित नहीं हो पाती। खाली प्लॉट मालिकों से अनुरोध है कि वे अपने खाली प्लॉट की प्रॉपर्टी का पूरा विवरण नगर निगम कार्यालय में दें। साथ ही वह अपने प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कराए।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है। यदि खाली प्लॉट मालिक ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें निगम द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। इसलिए खाली प्लॉट मालिक भी अपनी प्रॉपर्टी को स्वयं सत्यापित कराए। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों अर्थात सीएफसी के काउंटरों पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा सकते है। संपत्ति सत्यापित करने से जहां उनकी प्रॉपर्टी सुरक्षित रहेगी। वहीं, उनकी प्रॉपर्टी आईडी से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। ऐसा करने से प्रॉपर्टी मालिक प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से भी बच जाएगा। जब तक नगर निगम क्षेत्र की हर संपत्ति सत्यापित नहीं हो जाती, यह कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अब तक सत्यापित संपत्तियों का ब्योरा


नगर निगम कुल संपत्तियां सत्यापित प्रतिशत

यमुनानगर 215468 114958 53.92
पानीपत 181036 85805 47.64

हिसार 155451 71275 45.85

पंचकुला 103649 41241 39.78

रोहतक 218641 80806 36.95

मानेसर 166894 62281 37.31

करनाल 170649 57801 33.87

गुरुग्राम 700769 188302 26.87

फरीदाबाद 729812 187034 25.62

अंबाला 125901 32030 25.44

सोनीपत 197842 45460 22.97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed