फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation sealed three properties in Jagadhri

Yamuna Nagar News: निगम ने जगाधरी में तीन संपत्तियों को किया सील

Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The corporation sealed three properties in Jagadhri
बकाएदारों की संप​त्ति सील करते निगम कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों पर नगर निगम ने मंगलवार को भी कार्रवाई की। जगाधरी की राजेश कॉलोनी में तीन संपत्तियों को सील कर दिया। तीनों संपत्ति मालिकों पर नगर निगम का 7,35,826 रुपये संपत्ति कर बकाया था।
नगर निगम द्वारा इन संपत्ति मालिकों को कुछ माह पहले हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद भी इन संपत्ति मालिकों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया। संपत्ति सील होने के बाद कुछ संपत्ति मालिकों ने पार्ट पेमेंट में अपना टैक्स जमा कराने की बात कही। क्षेत्रीय कराधान अधिकारी संजय कुमार की टीम मंगलवार देर शाम जगाधरी की राजेश नगर कॉलोनी पहुंची। यहां निगम की टीम ने सबसे पहले रमेश चंद्र भाटिया की व्यावसायिक संपत्ति की सील किया।
विज्ञापन

इसके बाद इसी कॉलोनी में अमनप्रीत व कंवलजीत सिंह की संपत्तियों को सील किया। तीनों बकायादारों पर निगम का 7,35,826 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायादारों की अब संपत्तियां सील की जा रही है। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति मालिक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed