फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation purchased 15 tractor-trolleys

Yamuna Nagar News: निगम ने खरीदीं 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली

Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation purchased 15 tractor-trolleys
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने सफाई के बाद एकत्रित होने वाले कचरे को उठाने के लिए 15 नई ट्रैक्टर ट्रॉलियां खरीदी हैं। नगर निगम कार्यालय से बुधवार कोमेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रवाना किया। नगर निगम के प्रत्येक जोन में पांच-पांच ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाई गई हैं।
मेयर बहमनी ने बताया कि सफाई व्यवस्था के तहत नगर निगम में तीन जोन बनाए गए हैं। जोन एक में एक से सात वार्ड, जोन दो में आठ से 15 वार्ड और जोन तीन में 16 से 22 वार्ड शामिल है। सभी 22 वार्डाें के घरों व दुकानों से डोर-टू-डोर वाहनों से कचरा एकत्रित किया जाता है। इसके अलावा गलियों, सड़कों व सार्वजनिक स्थानों की जाती है।
विज्ञापन

कर्मचारी सफाई के बाद कचरा एकत्रित करते है। सफाई के बाद लगे कचरे को उठाने के संसाधन कम थे। जिसके चलते रोजाना सभी जगह से कचरा उठाने की समस्या रहती थी। इसके समाधान के लिए नगर निगम ने नई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खरीदने का निर्णय लिया गया था। अब नगर निगम ने 15 नई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खरीद ली है। कचरे के अलावा इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से नालों व नालियों से निकली गाद व कचरा भी उठाया जाएगा। नई ट्रैक्टर ट्रॉलियां आने से अब शहर में कचरे के ढेर लगने की समस्या नहीं रहेगी। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि लोगों को शहर साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पार्षद संदीप धीमान, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सुमित बेंस, कृष्ण कुमार, आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल, मुक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed