{"_id":"671a9f8d7aa5d91a6607d014","slug":"the-corporation-got-fogging-done-in-wards-one-and-12-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-127432-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम ने वार्ड एक और 12 में कराई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम ने वार्ड एक और 12 में कराई फॉगिंग
Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर नगर निगम ने दूसरे चरण में फॉगिंग की शुरूआत कर दी है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर वीरवार को जोन एक में वार्ड नंबर एक और जोन दो में वार्ड नंबर 12 में फॉगिंग कराई गई। फॉगिंग के लिए दोनों जोन में संबंधित सीएसआई के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। जो रोजाना एक-एक वार्ड में फॉगिंग करेंगी, ताकि क्षेत्र में मच्छरों से होने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य बुखार और मच्छर जनित बीमारियों से निजात मिल सके।
जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त की टीमें फॉगिंग कार्य कर रही है। दोनों जोन में फॉगिंग के लिए दो बड़ी मशीनें व 12 छोटी मशीन है। वीरवार को सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में इंचार्ज एसआई अमित कांबोज की देखरेख में जोन एक के वार्ड नंबर एक में अंबाला रोड, भटौली, भोले का माजरा, जय सिटी, ओमेक्स सिटी, बिलासपुर रोड, कृष्णापुरी कॉलोनी, पुलिस लाइन, नालागढ़ माजरा, हुंडेवाला, तेली माजरा, श्यामसुंदर पुरी, नीलकंठ कॉलोनी व अन्य कॉलोनियों में फॉगिंग कराई गई।
इसी तरह जोन दो में सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व जोन एक में सहायक सफाई निरीक्षक सुमित लाठर की देखरेख में वार्ड 12 के बाड़ी माजरा, रूप नगर, तीर्थ नगर, शादीपुर, रायपुर, कामी माजरा, पांसरा, ताजकपुर समेत अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई। सड़कों व चौड़ी गलियों में निगम के कारकस वाहन में बड़ी मशीन रखकर फॉगिंग कराई गई। वहीं, छोटी व तंग गलियों में निगम कर्मियों ने बाइक पर व पैदल छोटी मशीनों से फॉगिंग कराई।