फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation did glare the four main roads, Yamunanagar

निगम ने चार मुख्य सड़कों को किया चकाचक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The corporation did glare the four main roads, Yamunanagar
सड़क किनारे से मलबा हटाती नगर निगम की जेसीबी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से मुख्य मार्गों को चकाचक किया जा रहा है। नगर निगम की सात टीमें सड़कों के किनारे साफ करने में जुटी हुई है। निगम के सात सफाई निरीक्षकों की टीमों ने जेसीबी की मदद से शहर के चार मुख्य मार्गों के किनारे के पड़े टूटे खंभों, बड़े पत्थरों, मलबा, गंदगी व अतिक्रमण को हटवाया।
मेयर मदन चौहान ने तीन दिन पहले सफाई निरीक्षकों की बैठक लेकर शहर की सभी सड़कों के किनारे पड़े बड़े पत्थर, टूटे खंभे, मलबा उठवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सफाई निरीक्षकों की टीमों ने शहर के बीच से निकल रहे जगाधरी-पावंटा राष्ट्रीय राजमार्ग, लघु सचिवालय रोड, अंबाला रोड, सहारनपुर-रादौर रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड व गोविंदपुरी रोड के किनारों को पूरी तरह साफ किया। जेसीबी की मदद से सभी मार्गों से बड़े बड़े पत्थर, खंभे, मलबा, गंदगी व अन्य सामग्री उठाकर उसका निस्तारण किया गया। सभी मार्गों से जल्द ही पेड़ों की छंटाई कर सुंदर रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

झुग्गी-झोपड़ियों को किया जाएगा शिफ्ट
अब सड़क के किनारे स्थिथ झुग्गी झोपड़ियों को शिफ्ट करने की भी तैयारी है। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर सड़क किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों को औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट किया जाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सीटीएल मंगलेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पार्कों व सरकारी दीवारों पर एनजीओ के माध्यम से पेंटिंग की जाएगी। वहीं सड़क किनारों पर तख्ता डालकर बैठे टैक्सी स्टैंड के चालकों को भी अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सभी सड़कों को साफ किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क के किनारे पड़े पत्थरों, मलबा व खंभों को हटा दिया गया है। इसके लिए सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही शहर की सभी सड़कें साफ होंगी। शहरवासी शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें। मदन चौहान, मेयर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed