{"_id":"694d8cdc5f50087c5007d3bf","slug":"the-congress-mp-criticized-the-government-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148815-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांग्रेस सांसद ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांग्रेस सांसद ने सरकार पर साधा निशाना
Fri, 26 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सांसद वरूण मुलाना का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना वीरवार को छछरौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शोक सभाओं और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रमों के दौरान सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर खुलकर अपनी बात रखी।
लेदी गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद वरुण मुलाना ने अरावली पर्वत शृंखला के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि एक ओर पर्यावरण संरक्षण की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा की लाइफ लाइन मानी जाने वाली अरावली को समाप्त करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि अरावली के लिए तय की गई 100 मीटर की शर्त पूरी तरह गलत है, इससे पूरी पर्वत श्रृंखला को नुकसान पहुंचेगा।
मनरेगा पर सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार नाम और कानून में बदलाव कर इस योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। पहले इसमें 75 प्रतिशत खर्च केंद्र और 25 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करती थी, लेकिन अब इसे 60:40 कर दिया गया है। इससे राज्यों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और योजना का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
खेलों को लेकर उन्होंने कहा कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक गेम्स गुजरात में कराने की तैयारी हरियाणा के साथ अन्याय है। देश को सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के युवा दिलाते हैं, इसलिए बड़े खेल आयोजन भी हरियाणा में होने चाहिए। सांसद खेल महोत्सव पर उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा खेल महोत्सव बनकर रह गया, विपक्षी सांसदों को इसकी सूचना तक नहीं दी गई। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन सहित कई नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।