{"_id":"698637d9b81cd49ba408d337","slug":"the-conductor-was-stolen-from-the-power-line-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150993-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली की लाइन से चुराया कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली की लाइन से चुराया कंडक्टर
Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के अंतर्गत खजूरी गांव में ट्रांसफार्मर लाइन से 720 मीटर एसीएसआर कंडक्टर चोरी कर लिया गया। चोरी से विभाग को करीब 46 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा। मामले में बिजली निगम के एसडीओ की ने पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डिवीजन नंबर एक के एसडीओ मुनीष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 व 19 जनवरी की रात खजूरी गांव में 11केवीए ट्रांसफार्मर से लाइन काटकर कंडक्टर चोरी कर लिया गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद
ई-रिक्शा की चार बैटरी चोरी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के अंबली गांव में घर के बाहर से ई-रिक्शा की चार बैटरियां चोरी कर ली गईं। बैटरियों की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। मामले में पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव अंबली गांव निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो फरवरी की रात उसने अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी की थी। इस दौरान कोई ई-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी कर ले गया। सुबह जब ई-रिक्शा देखा तो बैटरियां गायब थीं। संवाद