{"_id":"69af228d6c4d4d01fe0b9b75","slug":"the-complaint-of-janata-senior-secondary-school-turned-out-to-be-baseless-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152591-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिकायत निकली निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिकायत निकली निराधार
Tue, 10 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करती डीईओ प्रेमलता। स्वयं
सरस्वतीनगर। सरस्वती नगर स्थित जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई। जांच के बाद शिकायत को निराधार बताया गया है। कुछ लोगों ने जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, यमुनानगर में शिकायत दी थी।
इस पर डीईओ प्रेमलता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग, बोर्ड सेक्रेटरी स्पेशल फ्लाइंग, डीसी, एसडीएम और डीईओ फ्लाइंग के सदस्यों की आकस्मिक बैठक बुलाई।जांच के लिए बोर्ड द्वारा नियुक्त प्रश्न पत्र उड़नदस्ता प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में टीम को स्कूल भेजा गया। टीम ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक गहन जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई और परीक्षा केंद्र अधीक्षक व आयोजकों के मोबाइल फोन भी जांचे गए। जांच के बाद ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और कहीं भी अनियमितता या हस्तक्षेप का कोई प्रमाण नहीं मिला। बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग के कन्वीनर मोहम्मद सलीम ने बताया कि उड़नदस्ता टीम द्वारा जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों की भी जांच की जा रही है और अधिकांश केंद्रों पर परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। डीईओ प्रेमलता शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी परीक्षाओं के दौरान भी सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए।