फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The competitions will be held amidst disarray at the Tejali sports complex

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में अव्यवस्थाओं के बीच होंगी प्रतियोगिताएं

Mon, 08 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The competitions will be held amidst disarray at the Tejali sports complex
 परिसर में बने शौचालय पर लगा ताला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तेजली खेल परिसर में सोमवार से चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। यहां एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। परिसर में इसकी पूरी तैयारी नहीं है। उबड़-खाबड़ मैदान पर यह प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। परिसर में लाइट व पानी का उचित प्रबंधन नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जिलेभर से इस प्रतियोगिता में 400 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं तेजली खेल मैदान में आठ से 11 दिसंबर तक करवाई जा रही हैं। खेल परिसर की हालत खस्ता है। जिस मैदान पर खिलाड़ियों ने दौड़ लगाने है वह उबड़-खाबड़ है। इसके गड्ढ़े भरने नहीं गए हैं। वहीं, यहां में कांग्रेस घास खड़ी है। यह घास स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

इस घास के संपर्क में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो सकता है। वहीं, यहां पर लाइट व पानी का उचित प्रबंध नहीं है। खेल परिसर के शौचालय जाम हैं और उनके दरवाजों पर ताले लटक रहे हैं। खेल प्रतियोगिता होने की सूचना के बाद भी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। विभाग की यह लापरवाही व उदासीनता खिलाड़ियों पर भारी पड़ेगी। बहादुरगढ़ व रोहतक में बॉस्केटबाॅल पोल गिरने से खिलाड़ियों की मौत के बाद खेल विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर खंड के बाद विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस दौरान यह प्रतियोगिता चार स्थानों पर करवाई जा रही है। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी व एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। इस दौरान एथलेटिक्स की प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर में होगी। खो-खो व कबड्डी जगाधरी के झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई जा रही है। वहीं, क्रिकेट की सेक्टर-18 की एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी और बैडमिंटन जिमखाना क्लब में होनी है।

तेजली खेल परिसर में सभी खेल करवाए जा सकते हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मैदान बिल्कुल ठीक है। शौचालय व पानी की उचित व्यवस्था है। मैदान व परिसर की सफाई करवा दी गई है। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

 परिसर में बने शौचालय पर लगा ताला। संवाद

 परिसर में बने शौचालय पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed