फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The commission member inspected the preparations for conducting the CET

Yamuna Nagar News: आयोग के सदस्य ने सीईटी के आयोजन की परखीं तैयारियां

Wed, 29 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The commission member inspected the preparations for conducting the CET
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के सदस्य अमर सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में ग्रुप सी व डी के पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एडीसी आयुष सिन्हा, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अमर सिंह ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप सी व डी के पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में पिछली बार लगभग 11 लाख 50 हजार उम्मीदवार परीक्षा में आए थे। इस बार लगभग 15 लाख परीक्षार्थी आने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर स्कूल एवं कॉलेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की क्षमता, शौचालय, बिजली, पीने के पानी की व्यवस्था आदि की वेरिफिकेशन करवा कर जिला शिक्षा अधिकारी रिपोर्ट भेजे। परीक्षा में ड्यूटी के दौरान स्टाफ के पास आई कार्ड होना चाहिए।
विज्ञापन

एडीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला में पहले भी परीक्षा करवाई गई जिसमें 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें लगभग 15 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के निर्देशानुसार स्कूल एवं कॉलेजों में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों का वेरिफिकेशन करवा कर रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed