{"_id":"69c0442dc51326d8600972ef","slug":"the-commercial-use-of-domestic-gas-will-be-investigated-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153221-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की होगी छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की होगी छानबीन
Mon, 23 Mar 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले में सात निरीक्षण टीम का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जगाधरी उपमंडल में एसडीएम विश्वनाथ की अध्यक्षता में चार टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक और पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। ये टीमें ओम साई भारत गैस, देवेंद्र गैस एजेंसी, जगदंबे गैस, सरस्वती गैस, कमल भारत गैस, उडेन गैस, मां भवानी इंडेन सहित अन्य एजेंसियों पर नजर रखेंगी।
इसी प्रकार छछरौली, व्यासपुर और रादौर उपमंडलों में भी एसडीएम की अध्यक्षता में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संबंधित क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर निगरानी रखेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीसी ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर की डिलीवरी या बुकिंग में समस्या आती है तो वह संबंधित तेल कंपनियों के टोल फ्री नंबर बीपीसीएल 1800-22-4344, आईओसीएल 1800-2333-555 और एचपीसीएल 1800-2333-555 पर शिकायत दर्ज करवा सकता है।