Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cold will increase, the temperature will reach 11 degrees in two days

Yamuna Nagar News: सर्दी में होगा इजाफा, दो दिन में 11 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Sat, 08 Nov 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The cold will increase, the temperature will reach 11 degrees in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन बाद जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आने की संभावना है। ऐसा होने पर सर्दी बढ़ जाएगी। अभी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर बना हुआ है। सुबह से लेकर दोपहर तक निकलने वाली गुनगुनी धूप का लोग खूब आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम साफ रहेगा। ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी से जिले का मौसम काफी बदल गया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से लुढ़क कर 28 डिग्री पर आ चुका है। अगले सप्ताह की शुरुआत में यह दो डिग्री और कम होकर 26 डिग्री पर जा सकता है। मौसम में आई ठंडक का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा पड़ रहा है। दोपहर में जैसे ही धूप तेज होती है तो बच्चे गर्म कपड़ों से दूरी बना रहे हैं। शाम को अचानक फिर से मौसम ठंडा हो जाता है। इससे बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व छाती जाम की चपेट में आ रहे हैं। दअभिभावक प्रदीप कुमार व विनोद ने बताया कि छोटे बच्चे नहीं मानते।
विज्ञापन

शहर का एक्यूआई फिर बढ़ा
शहर का एक्यूआई एक दिन कम होने के बाद फिर से बढ़ गया है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 204 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। जो कि खराब वर्ग की श्रेणी में आता है। वीरवार को यह 184 माइक्रोग्राम था। इस माह में एक नवंबर को एक्यूआई 281, दो को 320, तीन को 263, चार को 229 व पांच का 274 माइक्रोग्राम पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed