{"_id":"61fd904c20ecf0434e4cf3a8","slug":"the-cold-again-increased-due-to-rain-farmers-upset-seeing-the-water-in-the-crops-yamuna-nagar-news-knl97991689","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से फिर बढ़ी ठंड, फसलों में पानी देख परेशान किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से फिर बढ़ी ठंड, फसलों में पानी देख परेशान किसान
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में ठंड और बारिश के ठहरे पानी ने आमजन से लेकर किसान सभी की मुसीबत बढ़ा दी है। 30 घंटे तक लगातार बारिश हुई। इस दौरान औसतन 41 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं खेतों में जमा पानी देखकर किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छछरौली क्षेत्र में सबसे ज्यादा 52 एमएम बारिश हुई। क्षेत्र में कई गांवों में बारिश का पानी गेहूं की फसल के ऊपर से निकल गया है। खेतों में पानी जमा होने से किसानों को फसलों के खराब होने की चिंता सता रही है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान आलू, सरसों को हुआ है। जबकि गेहूं की फसल पहले पानी जमा रहने से पीली हो चुकी है। जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने आठ फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। नौ फरवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है।
रादौर : बारिश से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरसों की फसल तो लगभग खराब हो चुकी है। रादौर-मुस्तफाबाद मार्ग पर गांव सतगौली के पास शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में पलट गई। खेत में कार के कई बार पलटने के बावजूद चालक को आंशिक चोट आई। बाद में गेहूं के खेत में पलटी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गांव कलेसरा निवासी देवेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह अपनी कार में जा रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गांव सतगौली के पास सड़क किनारे लगभग सात फुट गहरे गेहूं के खेतों में पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे बरम न होने के कारण आए दिन वाहन खेत में पलट कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
विज्ञापन
बाक्स
सड़कों पर लगा रहा जाम
बारिश से सड़कों के गड्ढों में जमा पानी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति रही। कन्हैया साहिब चौक से लेकर जगाधरी बस स्टैंड तक सड़क के किनारे सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। खुदाई के बाद सारी मिट्टी को सड़क पर डाल दिया गया। बारिश से सड़क कीचड़ से सनी रही। निकलने की जगह कम होने से सड़क पर दिनभर जाम लगा रहा। इसी तरह मॉडल टाउन, प्यारा चौक, वर्कशाप रोड, आईटीआई के सामने भी जाम से वाहन चालक परेशान रहे।
बाक्स
छछरौली में 100 एकड़ से अधिक फसल खराब
छछरौली। बारिश की वजह से क्षेत्र की फसलें जलमग्न हो गई। सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब कर खराब हो गई है। किसान धर्मेश, रिंकू, कर्मवीर, राजेश, तीर्थराम, जगतार व गुरमेल ने बताया कि पहले भी बिना मौसम की दो बार हुई बारिश से गेहूं की फसलों में पानी भर गया था। जिससे 50 प्रतिशत फसल पीली हो चुकी है। पहला पानी अभी सूखा भी नहीं था कि एक बार फिर से फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि बरसात के सीजन की तरह इस सर्दी में बारशि हो रही है। जिससे किसानों के खून पसीने से तैयार की गई फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने सरकार से खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी कर मुआवजा देने की मांग की है। गांव बरौली माजरा, रायपुर, डमौली, तारूवाला, बलौली, खानपुर, हडौली, उर्जनी, याकूबपुर, हाफिजपुर, हाफजी दसौरा, दसौरी में बारशि की वजह से 100 एकड़ से अधिक फसल पानी में डूब कर खराब हो चुकी है।
-बाक्स
जिले में ब्लॉकवार हुई बारिश एक नजर में
जगाधरी 42 एमएम
बिलासपुर 33 एमएम
रादौर 47 एमएम
छछरौली 52 एमएम
सरस्वती नगर 38 एमएम
साढौरा 35 एमएम
प्रतापनगर 30 एमएम