{"_id":"6782edd3d01b26ca420e4429","slug":"the-citys-development-will-gain-momentum-with-crores-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131339-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: करोड़ों से शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: करोड़ों से शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार
Sun, 12 Jan 2025 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में जल्द ही 17.94 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू होंगे। इसके लिए नगर निगम ने सात वार्डाें में विकास कार्यों की निविदाएं जारी की हैं। इन वार्डाें में पक्की गलियां, जलनिकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन, सामुदायिक केंद्रों व अन्य निर्माण कार्य किया जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जल्द निविदाएं आवंटित कर काम शुरु कराएं। उन्होंने बताया कि 2.45 लाख रुपये से वार्ड 18 के औरंगाबाद में चंद्रपाल सैनी के घर से फिरनी तक गली का निर्माण किया जाएगा। 9.66 लाख से वार्ड 19 के पंजेटो का माजरा गांव में एससी चौपाल का निर्माण पूरा किया जाएगा।
वार्ड दस में 8.43 लाख रुपये से शर्मा की दुकान से एडवोकेट रविकांत के घर तक, अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन और पंजाब स्वीट हाउस से कमल स्कूटर तक सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 12 में 14.54 लाख रुपये से गांव पांसरा में पाल चौपाल का निर्माण कार्य पूरा करने, वार्ड आठ में 15.35 लाख रुपये से डीएवी स्कूल से डेंटल कॉलेज वाया ग्लोबल एजुकेशन तक पाइप बिछाने सहित आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ड आठ के मॉडल टाउन में लक्ष्मी-टी स्टॉल से आरसी पाहूजा और राजीव मेहता के घर समीप सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
मॉडल टाउन में ही 10.69 लाख रुपये से अमृतसरी कुल्चे की दुकान से रॉयल लूक तक पाइप लाइन बिछाने सहित सड़क निर्माण का कार्य, वार्ड आठ में ही 15.59 लाख रुपये से योगेश नगर व कमला नगर में संजय के घर से गुरविंद्र के घर और कांबोज के घर से नंदा के घर गली व नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा। 5.22 लाख रुपये से मॉडल टाउन में ओबरॉय के घर से रमेश के घर तक गली व नाली का निर्माण, वार्ड 13 में 23.49 लाख रुपये से खेड़ा मंदिर से ममीदी कम्युनिटी सेंटर, शमी हाउस से बबली के घर, बस्ती राम के घर से बालक राम के घर और महिंद्र के घर से पाल सिंह के घर तक गली व नाली का निर्माण, वार्ड आठ में 10.27 लाख रुपये से पंजाब चाप की दुकान से यमुना गारमेंट तक पाइप बिछाने सहित सड़क का निर्माण होगा।
वार्ड 18 में 10.52 लाख रुपये से मंडेबर में धर्मपाल करियाना स्टोर वाली गली का निर्माण कार्य, वार्ड 21 में 7.77 लाख रुपये से प्रह्लादपुरी कॉलोनी में विजय करियाना स्टोर से धर्मवीर के घर तक गली व नाली का निर्माण कार्य, वार्ड 21 में 24.74 लाख रुपये से वाटर पंप से वैपको हाउस तक और बालकृष्ण वाली गली व नाली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 18 में 10.10 लाख रुपये से न्यू अप्रूवड माजरी कॉलोनी-2 में जेपीएम शटरिंग से सोनपाल के घर तक गली व नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार