फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city will get ROB by October

Yamuna Nagar News: अक्तूबर तक शहर को मिलेगा आरओबी

Tue, 20 Aug 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
The city will get ROB by October
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पुराना रादौर रोड रेल फाटक पर अक्तूबर तक शहर को दूसरा आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) मिलने की उम्मीद है। इसके लिए संबंधित विभागों ने निर्माण कार्य में तेजी लाई है, जो अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अभी रेल ट्रैक पर आरओबी का काम बाकी है, जबकि उसके दोनों ओर लगभग तैयार है। दो माह में आरओबी से आवाजाही शुरू होने की संभावना है।
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (माल गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) प्रोजेक्ट में रेल फाटक बंद कर उनके स्थान पर अंडरपास या आरओबी बनाए जा रहे हैं। इसी तरह फरवरी 2022 में पुराना रादौर रोड रेल फाटक का रास्ता बंद कर आरओबी का काम शुरू हुआ। जिसका एक ढांचा पुराना हमीदा की ओर शुगर मिल गेट से रेल फाटक तक और दूसरा ढांचा पुराना रादौर रोड पर स्टार्च मिल गेट से रेल फाटक तक तैयार है। जिस पर फिनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

बकाया रेल ट्रैक पर आरओबी का काम बाकी है, जो माहभर में पूरा होने की संभावना है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अम्बाला से चीफ जनरल मैनेजर पंकज गुप्ता की मानें तो पुराना रादौर रोड रेल फाटक पर आरओबी का काम तय समय सीमा में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पुराना रादौर रोड रेल फाटक का रास्ता आरओबी के निर्माण के चलते बंद होने से शहर से लोग सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर जाने के लिए पांच किलोमीटर दूर चांदपुर आरओबी या दो किमी. दूर जमुना गली अंडरपास के रास्ते आते जाते हैं। इसमें उनके 15 से 30 मिनट अतिरिक्त लगते हैं।

जमुना गली रेल फाटक के रास्ते बने अंडरपास से मई-2023 से वाहनों की आवाजाही चालू है, पर यहां तक पहुंचने को शहर की ओर लगते रास्ते तंग है। इस कारण जाम की दिक्कत रहने लगी है, वहीं अंडरपास से हल्के वाहन ही आ-जा सकते हैं। इसी कारण शहर से अधिकांश लोग चांदपुर आरओबी से सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग आने-जाने पर मजबूर हैं। जिनका पुराना रादौर रोड रेल फाटक पर आरओबी से आवाजाही शुरू होने से आना-जाना सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed