फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city walls are conveying a message of cleanliness

Yamuna Nagar News: शहर की दीवारें दे रहीं स्वच्छता का संदेश

Wed, 22 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The city walls are conveying a message of cleanliness
पार्क की दीवार पर वॉल पेंटिंग तैयार करता पेंटर। प्रवक्ता - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंक हासिल करने के उद्देश्य से नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग करवाई जा रही हैं। ये पेंटिंग्स जहां शहर की खूबसूरती बढ़ा रही हैं, वहीं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।


मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में दीवारों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त भारत और रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल (आरआरआर) जैसे महत्वपूर्ण संदेश उकेरे जा रहे हैं। रंग-बिरंगी चित्रकारी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है और उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन

नागरिकों ने निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले जहां दीवारें गंदगी और अवैध पोस्टरों से भरी रहती थीं, वहीं अब वे प्रेरणादायक संदेशों और सुंदर चित्रों से सजी दिखाई दे रही हैं। इससे शहर का वातावरण सकारात्मक हुआ है और लोगों में जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की सोच में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण देखकर लोग खुद भी इसे बनाए रखने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित सफाई अभियान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और जागरूकता कार्यक्रम भी लगातार चलाए जा रहे हैं। निगम का लक्ष्य यमुनानगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर के रूप में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed