फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city resonated with Ganpati Bappa Morya, blew abir-gulal, Yamunanagar

गणपति बप्पा मोरया से गूंजा शहर, उड़ा अबीर-गुलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with Ganpati Bappa Morya, blew abir-gulal, Yamunanagar
पश्चिमी यमुना घाट पर विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दस दिन के बाद लोगों ने नाच गाकर और अगले बरस जल्दी आने का वादा लेकर भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। अनंत चतुर्दशी पर शहर में बाड़ी माजरा स्थित पश्चिमी यमुना घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन नहर में किया गया। विसर्जन के लिए सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। विसर्जन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
शहर की विभिन्न कॉलोनियों, गलियों, क्षेत्रों से लोगों ढ़ोल, ताशे, बैंड बाजों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर घाट पर पहुंचे। इस दौरान भगवान गणपति को लेकर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार शहर में कोई बड़ा गणपति उत्सव नहीं हुआ था। सालों से उत्सव करवाती आ रही संस्थाओं ने बेहद छोटे स्तर पर कार्यक्रम किए। भगवान गणेश को विदाई देने हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

शहर की गलियों व सड़कों से श्रद्धालु नाचते गाते पश्चिमी यमुना घाट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को रंग लगाया। लोगों ने गणपति बप्पा से अगले बरस जल्द आने का वादा लिया। लोगों ने दुखहर्ता मंगलकर्ता प्रथम पूजनीय भगवान गणेश के कानों में अपनी मनाकामनाएं कहीं। घाट पर यमुना जल में विसर्जन के दौरान महिलाओं सहित सभी श्रद्धालु भावुक हो गए। सुबह से शाम तक घाट पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान कई श्रद्धालुओं की टोलियां गाड़ी पर डीजे लेकर निकली। पूरा दिन शहर भर में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ की गूंज रही। वहीं बाजार से निकली शोभायात्रा के लिए विभिन्न स्थानों पर खानपान के स्टाल लगाए गए। दुकानदारों, व्यापारियों व बाजार आए लोगों ने भी दर्शन कर भगवान गणपति से उन्नति की मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed