फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city is choked with garbage, and a foul stench is rising

Yamuna Nagar News: कूड़े से अटा शहर, उठ रही दुर्गंध

Tue, 05 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 05 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The city is choked with garbage, and a foul stench is rising
एसपी आवास के पास पड़ा कचरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। पिछले चार दिनों से कूड़ा न उठने के कारण शहर में हालात बदतर होते जा रहे हैं। वहीं बारिश होने से कूड़े के ढेरों से दुर्गंध आने से लोग परेशान है।
कॉलोनियों, बाजारों और मुख्य सड़कों के किनारे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर जमा हो गए हैं स्थिति यह है कि शहर के पॉश माने जाने वाला मॉडल टाउन क्षेत्र भी इस समस्या से अछूता नहीं है। यहां यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का आवास एवं कार्यालय, एसपी आवास, मेयर हाउस सहित कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में भी जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है।
विज्ञापन

इससे साफ जाहिर है कि हड़ताल का असर पूरे शहर पर समान रूप से पड़ा है। शहर से प्रतिदिन करीब 250 से 280 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है। लेकिन हड़ताल के चलते पिछले चार दिनों से कचरा नहीं उठ पाया है। ऐसे में शहर में 1000 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा हो चुका है, जो अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने हालात को और भी बिगाड़ दिया है। गीला कूड़ा सड़ने लगा है, जिससे आसपास के इलाकों में तेज दुर्गंध फैल रही है। इसके साथ ही गीले कचरे पर मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जो बीमारियों को न्योता दे रहा है। लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेरों के कारण घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
शहर निवासी राजीव, तिलक राज और हरीश ने बताया कि कॉलोनियों में हर थोड़ी दूरी पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दुर्गंध के कारण वातावरण प्रदूषित हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने से न केवल जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। ऐसे में शहरवासियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हड़ताल खत्म कराकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि शहर को इस गंदगी से राहत मिल सके।

एसपी आवास के पास पड़ा कचरा। संवाद

एसपी आवास के पास पड़ा कचरा। संवाद

एसपी आवास के पास पड़ा कचरा। संवाद

एसपी आवास के पास पड़ा कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed