{"_id":"61045ddc8ebc3e66ef77cd12","slug":"the-car-was-robbed-from-an-army-officer-the-court-had-declared-a-fugitive-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl78318576","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के अधिकारी से लूटी थी कार, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के अधिकारी से लूटी थी कार, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया नीरज उर्फ गांधी शातिर अपराधी है और मोनू राणा गैंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर 20 जून 2018 को बंदूक की नोक पर आर्मी ऑफिसर भानू प्रताप से कार लूटी थी। इस मामले में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। पुलिस द्वारा प्रोडक्शन पर लिए गये आरोपी से पूछताछ में उक्त जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी नीरज को बिलासपुर में 14 मई 2018 की रात जमीनी विवाद में एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी नीरज को कोर्ट ने दोनों मामलों में भगौड़ा घोषित किया हुआ है। सीआईए वन की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के दो साथी पहले ही पुलिस गिरफ्त में है। सीआई वन इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर-17 निवासी भानू प्रताप ने 20 जून 2018 को छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आईएमए देहरादून में आर्मी में ऑफिसर की ट्रेनिंग कर रहा है। 19 जून 2018 की रात को वह सहारनपुर शादी में गया था। शादी के बाद 20 जून 2018 की सुबह साढ़े तीन बजे सहारनपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। जब वह साढ़े पांच बजे भंभोली के कान्हड़ी मोड़ के नजदीक पहुंचा तो उसे नींद आ रही थी। इस कारण उसने अपनी कार को साइड में रोक लिया और गाड़ी में सो गया।
विज्ञापन
करीब 15 मिनट बाद एक युवक ने उसकी कार की खिड़की का दरवाजा खटखटाया। जब उसने खिड़की खोली तो आरोपी ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद दो युवक और आ गए। आरोपियों ने उससे कार की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश उसकी कार लूट ले गए थे और दूसरी कार मौके पर छोड़ गए थे। उसकी कार में उसका पर्स, आर्मी का आई कार्ड, चार एटीएम, क्रेडिट कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड व करीब 12 हजार रुपये व अन्य सामान था। बाद में मौके से बरामद की गई कार चोरी की निकली थी। पुलिस ने तब अज्ञात तीन बदमाशों पर लूट का केस दर्ज किया था।