{"_id":"9c928c9b83fcbb6f6d397a9b59bbc9a3","slug":"the-car-jerks-farmer-riding-a-tractor-trolley-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने किसान से ट्रैक्टर-ट्राली लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने किसान से ट्रैक्टर-ट्राली लूटी
यमुनानगर
Updated Sun, 15 Dec 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे एक किसान से मारपीट कर कार सवार बदमाशों
विज्ञापन
ने उसकी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। घटना का पता चलते ही पुलिस ने रात में भी
जगह-जगह नाकेबंदी की।
लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। शहर जगाधरी पुलिस ने लूट का मामला दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है। गांव मुसिबंल निवासी किसान हरिंदर पाल शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लोड कर सरस्वती शुगर मिल में आया था। मिल में वाहनों की लंबी लाइन लगी होने के कारण उसे गन्ना उतारने में काफी देर लग गई। गन्ना उतारने के बाद रात करीब 12 बजे वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अपने गांव लौट रहा था।
जैसे ही वह जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर चावला पेट्रोल पंप पहुंचा तो एक कार उसकी ट्रैक्टर-ट्राली के सामने आकर रुक गई। कार में से चार युवक उतरे और उन्होंने हरिंदर से पांवटा साहिब का रास्ता पूछा।
हरिंदर उन्हें रास्ता बता रहा था तभी युवक उसके पास पहुंचे और उसे जबरन ट्रैक्टर-ट्राली से उतार लिया और कार में बिठाने लगे। हरिंदर ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ हाथापाई की और जबरन कार में बिठा लिया। एक युवक ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठ गया और तीन युवक उसे कार में डालकर विपरीत दिशा में ले गए। युवक उसे कुछ देर तक सड़क पर घुमाते रहे।
बाद में उसे कैल के पास ले जाकर कार से उतार दिया। हरिंदर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। कुछ देर में पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंच गई और हरिंदर को साथ लेकर जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर चावला पेट्रोल पंप पर पहुंची। वहां हरिंदर की ट्रैक्टर-ट्राली मौजूद नहीं थी। पुलिस ने रात को ही आसपास की सड़कों की नाकेबंदी कर कार सवार युवकों और हरिंदर की ट्रैक्टर-ट्राली को तलाशा। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। शहर थाना एसएचओ नरेंद्र राणा ने बताया कि किसान हरिंदर पाल की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।